फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT players to showcase their mettle at IIT Patna.

Gorakhpur News: आईआईटी पटना में दम दिखाएंगे एमएमएमयूटी के खिलाड़ी

Tue, 06 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
MMMUT players to showcase their mettle at IIT Patna.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की विभिन्न खेल टीमों के खिलाड़ी आईआईटी पटना में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना की ओर से 7 से 11 अक्तूबर तक आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय स्पोर्ट्स फेस्ट ‘इन्फिनिटो’26’ में प्रतिभागिता के लिए विश्वविद्यालय की खेल टीम सोमवार को रवाना हुई। रवाना होने से पहले कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मैदान पर अपने प्रदर्शन के साथ विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएं। इस दौरान अधिष्ठाता विस्तार, क्षेत्रीय संपर्क एवं पूर्व छात्र संबंध प्रो. बीके पांडेय, छात्र क्रिया-कलाप परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजन मिश्रा, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. अवधेश कुमार, प्रभारी खेल उप परिषद एवं पीटीआई अरुण कुमार सिंह और जाकिर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed