{"_id":"653c12bb49e740aa2f0a45a1","slug":"mmmut-old-students-will-give-the-gift-of-new-hostel-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-350237-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : पुरातन छात्र देंगे नए छात्रावास का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : पुरातन छात्र देंगे नए छात्रावास का तोहफा
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के एलुमनी एसोसिएशन की बैठक में मौजूद कुलपति प्रो. जेपी सैनी व अन्य।
एलुमनी एसोसिएशन की बैठक में एलुमनी मीट की तैयारियों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मालवीय एलुमनी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें एलुमनी मीट की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान एसोसिएशन ने सभी पुराने छात्रावासों के जीर्णोद्धार व नए छात्रावास बनाए जाने की घोषणा की।
बैठक में कुलपति प्रो. जेपी सैनी का अभिनंदन व स्वागत एलुमनी एसोसिएशन की ओर से किया गया। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए और सकारात्मक माहौल बनाया जाएगा। इसके लिए पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को और मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन की आय बढ़ाने, पुरातन उत्साही छात्रों को एसोसिएशन से जोड़ने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष इं. जेबी राय, सचिव प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि मालवीय जयंती पर 25-26 दिसंबर को एलुमनी मीट का आयोजन होगा। इसमें गोल्डन जुबिली (1973 बैच), सिल्वर जुबिली (1998 बैच) और डिकेड बैच (2013 बैच) के पुरातन छात्र जुटेंगे। देश-विदेश से करीब 500 पुरातन छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। गोल्डन जुबिली बैच के पुरातन छात्रों के लिए एमपी कंडोई, सिल्वर जुबिली बैच के लिए प्रभाकर तिवारी और डिकेड बैच के लिए प्रसून शुक्ल को समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर विंग कमांडर जीएस संधु, जितेंद्र मोहन भारद्वाज, इं. डीडी वाधवा, एमएस गुलाटी, इं. सुरेश, एमपी कंडोई, वीके मिश्र, गोपाल मिश्र, जवाहर लाल, एसके वर्मा, आरपी तिवारी, प्रवीर आर्या, मधुसूदन पांडेय, प्रो. पीके सिंह, प्रो. एएन तिवारी, प्रो डीएस सिंह, प्रो. यूसी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
-- --
पुरातन छात्र होंगे सम्मानित
बैठक में निर्णय लिया गया कि एलुमिनाई मीट में गोल्डन जुबिली (1973 बैच), सिल्वर जुबिली (1998 बैच) और डिकेड बैच (2013 बैच) के पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।