{"_id":"654e90082541171fce0c72e9","slug":"mmmut-internal-committee-is-conducting-department-wise-internal-academic-audit-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-365353-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : इंटरनल कमेटी कर रही विभागवार आंतरिक शैक्षणिक ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : इंटरनल कमेटी कर रही विभागवार आंतरिक शैक्षणिक ऑडिट
Sat, 11 Nov 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
-कमेटी विभागवार चार साल का ऑडिट कर बिंदुवार सौंपेगी जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में विभागवार ऑडिट के लिए इंटरनल कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में दूसरे विभाग के दो सदस्य संबंधित विभाग के हेड के साथ आंतरिक शैक्षणिक ऑडिट कर बिन्दुवार ब्योरा तैयार कर रहे हैं। यह कमेटी पिछले चार साल का ऑडिट कर रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी।
एमएमएमयूटी में विभागवार शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी के लिए दूसरे विभाग के शिक्षकों के माध्यम से ऑडिट कराकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
यह कमेटी विभाग में स्थायी शिक्षक की तैनाती, गेस्ट फैकेल्टी, पीएचडी धारी फैकेल्टी, पीएचडी कर रहे फैकल्टी, स्नातक व परास्नातक के कोर्स का नाम, छात्रों की संख्या, नियमित पीएचडी शोधार्थियों की संख्या आदि का ब्योरा जुटाकर रिपोर्ट तैयार करेंगी।
इसके अलावा सत्र 2018-19 से शोध की स्थिति, कितने पेपर पब्लिस हुए, का डिटेल प्राप्त करेगी। एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि इंटरनल कमेटी बनाकर विभागवार शैक्षणिक ऑडिट कराया जा रहा है। आंतरिक कमेटी के बाद बाहरी कमेटी से ही जांच कराई जाएगी।