फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLC elections emphasis on increasing name in voter list

एमएलसी चुनाव: गोरखपुर में मतदाता सूची में नाम बढ़वाने पर जोर, भाजपा ने की रणनीति

Tue, 04 Oct 2022 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Oct 2022 03:01 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव के संयोजक संजीव राय व सह संयोजक डॉ सत्येंद्र सिन्हा की अगुवाई में सोमवार को पहले जिला, फिर महानगर इकाई की बैठक हुई। संयोजक ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत है। इस बार भी जीत हासिल करनी है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका बड़ी रहेगी।

विज्ञापन
MLC elections emphasis on increasing name in voter list
Voter List - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। जिला व महानगर इकाइयों के संयोजक बना दिए गए हैं। अब सारा जोर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर है। हर बूथ पर नाम जुड़वाने का अभियान चल रहा है।

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के संयोजक संजीव राय व सह संयोजक डॉ सत्येंद्र सिन्हा की अगुवाई में सोमवार को पहले जिला, फिर महानगर इकाई की बैठक हुई। संयोजक ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत है। इस बार भी जीत हासिल करनी है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका बड़ी रहेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाकर जीत की राह आसान बनाई जाएगी। प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात नवंबर तक चलेगा अभियान
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सात नवंबर तक फार्म भरे जा सकते हैं। महानगर इकाई से जुड़े 10 मंडलों में अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम बढ़वाए जा रहे हैं।


इस मौके पर समरेंदु सिंह, डॉ गिरिजेश दत्त पांडे, रणविजय सिंह मुन्ना, प्रेम नाथ शुक्ला, बंशीधर पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता, सत्यार्थ मिश्र आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: पांच-छह अक्तूबर को सीधे गोरखपुर शहर में नहीं आएंगे वाहन, इन रूटों पर डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed