{"_id":"5e24b81a8ebc3e7da46508d3","slug":"mla-rada-mohan-road-foundation-stone-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3378687162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक बोले: मेरी निधि से बनने वाली सड़क की गारंटी 50 साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक बोले: मेरी निधि से बनने वाली सड़क की गारंटी 50 साल
Mon, 20 Jan 2020 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
सीसी सड़कों के शिलान्यास करते डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि वह अपनी विधायक निधि से बनने वाली सीसी सड़कों की 50 साल की गारंटी देते हैं। नागरिकों को अन्य सभी संस्थाओं से भी ऐसी ही गारंटी लेनी चाहिए।
रविवार को ये बातें नगर विधायक ने बिछिया वार्ड में 39.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सीसी सड़कों के शिलान्यास के मौके पर कहीं। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे जागरूक और संगठित होकर घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार का विरोध करें। उन्होंने कहा कि वह शिलान्यास के बाद हर घर में मानक और गुणवत्ता से संबंधित पर्चा बंटवाते हैं। नागरिकों को अन्य संस्थाओं से होने वाले कार्यों की भी खुलकर जानकारी मांगनी चाहिए।
नगर विधायक ने कहा कि आपके मोहल्ले में ही निर्माण में 16:1 के मसाले से प्लास्टर हो रहा था और मोरंग की जगह घटिया महीन बालू का उपयोग हो रहा था। आप सभी ठेकेदारों से डर कर चुप बैठे थे। ऐसे में तो गोरखपुर कभी भी विकसित और सुंदर नहीं बनेगा। नागरिकों को लोकतंत्र में अपनी भूमिका समझनी चाहिए। इस दौरान पार्षद राकेश निषाद, चंद्रसेन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, हर हर बाबा, विनोद सिंह बघेल, अयोध्या प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।