फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   missing minor boy Dead body found after murder by neighbors in basti

अपहरण के बाद मासूम की हत्या: प्रेमिका के कहने पर युवक ने भाई को उतारा मौत के घाट, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था साथ

Sun, 16 May 2021 07:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 May 2021 07:18 PM IST
सार

प्रेम संबंध पर कटाक्ष की वजह से खार खाई थी प्रेमिका। प्रेमी को उकसाकर करवाई ढाई वर्ष के मासूम की हत्या। चचेरे भाई की हत्या करने वाला प्रेमिका सहित हुआ गिरफ्तार।

विज्ञापन
missing minor boy Dead body found after murder by neighbors in basti
पु्लिस के गिरफ्त में मासूम के हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के दरियापुर जंगल टोला उकड़हवा में ढाई वर्ष के मासूम रितेश की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए रविवार को महिला समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें एक पड़ोस की महिला और गांव का ही महिला का प्रेमी युवक शामिल है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि टॉफी दिलाने के बहाने वह ढाई साल के रितेश को साइकिल पर बैठाकर ले गया और वहां गला दबाकर हत्या कर दिया। गिरफ्तार महिला पार्वती के घर से पुलिस ने बालक रितेश का चप्पल व हत्यारोपी संदीप चौहान की साइकिल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दस बजे घर के सामने खेल रहे ढाई साल के रितेश को घुमाने के बहाने साइकिल पर बैठाकर ले जाने वाले रिश्ते के चचेरे भाई संदीप चौहान ने अपनी प्रेमिका गांव की ही पार्वती के ही कहने पर गांव से दूर जंगल में ले जाकर रितेश की गला दबाकर हत्या की थी। उसके शव को वहीं पर एक छोटे से गढ्ढे में डालकर पत्तियों से ढंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंध पर आपत्ति बना रितेश के मौत का कारण

missing minor boy Dead body found after murder by neighbors in basti
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस की पूछताछ में उसने गुनाह कबूल करते हुए बच्चे के छिपाए गए शव को भी बरामद कराया। इस मामले में पुलिस ने पार्वती और संदीप के विरूद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रविवार को घटना में आरोपी संदीप को खाजेपुर मोड़ से और पार्वती को उसके घर दरियापुर जंगल टोला उकड़हवा से गिरफ्तार कर लिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ने अपना आरोप कबूल कर लिया है।
 
पुलिस ने रितेश के मौत का वास्तविक कारण आरोपी पार्वती और मृत रितेश के परिवार के घर से दो माह पहले झगड़ा बताया जा रहा है जिसे उस समय पुलिस ने शांत करा दिया था। लेकिन झगड़े से आहत हुई पार्वती ने मन में गांठ बना लिया था। उसने बदला लेने के लिए रितेश की हत्या जैसा जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया। झग़ड़े का मूल कारण पार्वती का रितेश के चचेरे भाई संदीप से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। जिस पर रितेश की मां की ओर से आपत्ति जताए जाने पर ही दो माह पहले झगड़ा हुआ था। तभी से पार्वती अपना बदला लेने की फिराक में थी लेकिन कोई यह नहीं जानता था कि पार्वती इस बात का बदला बच्चे को मार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed