{"_id":"6016abaa8ebc3e08b26513c3","slug":"missed-health-workers-last-chance-on-february-15-for-corona-vaccination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 15 फरवरी को लगेगा टीका, यही है इनका अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 15 फरवरी को लगेगा टीका, यही है इनका अंतिम मौका
Sun, 31 Jan 2021 06:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग अब अंतिम मौका देने जा रहा है। 15 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी कोविड का टीका लगवा सकते हैं। इसमें सरकारी और निजी स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। इसके बाद टीकाकरण से वंचित स्वास्थ्य कर्मियों को मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जो भी स्वास्थ्य कर्मी 16, 22, 28 और 29 जनवरी को कोविड का टीका नहीं लगवा सके हैं। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों को एक और मौका दिया गया है। 15 फरवरी को 59 बूथों पर छूटे स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें निजी और सरकारी अस्पताल के कर्मी भी शामिल हो सकते हैं। बताया कि निजी अस्पतालों में भी बूथ बनाए गए हैं, जहां पर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचकर कोविन पोर्टल पर तत्काल रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे। इससे उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
13158 लोगों को अब तक लग चुका हैं कोविड का टीका
जिले की बात करें तो अब तक केवल 13158 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लग सका है। जबकि पहले चरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या करीब 25 हजार के आसपास हैं। ऐसे में विभाग यह चाह रहा है कि जल्द से जल्द सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग जाए। जिससे की अगले चरण की शुरुआत हो सके। हालांकि बचे हुए 12 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पांच फरवरी से फिर से टीकाकरण की शुरुआत फिर से की जाएगी।
इन तिथियों में लगा है टीका
इन तिथियों में लगा है टीका
- 16 जनवरी- 310
- 22 जनवरी- 2904
- 28 जनवरी- 4812
- 29 जनवरी- 5132