फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   miscreants took away jewelery worth lakhs from teacher house by stunning family In Deoria

देवरिया: परिजनों को अचेत कर बदमाशों ने अध्यापक के घर से लाखों का जेवर उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Sep 2021 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Sep 2021 12:08 PM IST
सार

बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुसे और अध्यापक की बेटी और पत्नी को नशीली दवा के स्प्रे का छिड़काव कर बेहोश कर दिया। इसके बाद जेवर व कीमती साड़ियां लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
miscreants took away jewelery worth lakhs from teacher house by stunning family In Deoria
चारी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सरैनी गांव में बुधवार की रात एक अध्यापक के परिजनों को बदमाशों ने नशीली दवा का स्प्रे छिड़कर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। गृह स्वामी को जब होश आया तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सरैनी गांव निवासी उग्रसेन पांडे नरेंद्र विमल इंटर कॉलेज तरकुलवा में अध्यापक हैं। रात में करीब 11:00 बजे परिजन और कुछ अन्य लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए। इसी दौरान बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। बदमाशों ने अध्यापक की बेटी और पत्नी को नशीली दवा के स्प्रे का छिड़काव कर बेहोश कर दिया। इसके बाद आलमारी, बॉक्स आदि में रखा जेवर, रुपया व कीमती साड़ियां लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच करीब 2:30 बजे भोर में अध्यापक को होश आया तो देखा कि कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा है। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने अन्य कमरों की तलाशी ली तो बेटी और पत्नी बेसुध होकर बिस्तर पर पड़े थे। काफी देर बाद सुबह तक सभी को होश आया तो सामानों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पता चला कि करीब तीन लाख रुपये का जेवर बदमाश लेकर चंपत हो गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed