{"_id":"635f5a0d2f79a8643c068745","slug":"miscreants-taken-on-remand-looted-gold-chain-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बदमाशों को लिया रिमांड पर, लूटी गई सोने की चेन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बदमाशों को लिया रिमांड पर, लूटी गई सोने की चेन बरामद
Mon, 31 Oct 2022 10:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:45 AM IST
सार
शाहपुर थाना प्रभारी रणधीर मिश्र ने बताया कि दो बदमाशों पर चेन लूट का केस दर्ज हुआ था। बदमाशों ने राप्तीनगर फेज एक से एक महिला से चेन लूटी थी। इसके बाद एचएन सिंह चौराहे से एक अन्य महिला की चेन लूटी थी। उन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर पुलिस ने रविवार को दो बदमाशों को रिमांड पर लेकर लूट की सोने की चेन व रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने एक बदमाश को गोरखपुर और दूसरे को महराजगंज जेल से कस्टडी रिमांड लिया था।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों ने शाहपुर के राप्तीनगर फेज एक से महिला तथा एचएन सिंह से दूसरी महिला से चेन लूटी थी। एचएन सिंह से लूटी गई चेन को शिकारपुर में सागौन के बागीचे से लुटेरों ने बरामद कराया। जबकि राप्तीनगर से लूटी गई चेन में पुलिस ने रुपये बरामद किया है। लूट के बाद पकड़े जाने से पहले उन्हें यहां छिपा दिया था।
विज्ञापन
शाहपुर थाना प्रभारी रणधीर मिश्र ने बताया कि दो बदमाशों पर चेन लूट का केस दर्ज हुआ था। बदमाशों ने राप्तीनगर फेज एक से एक महिला से चेन लूटी थी। इसके बाद एचएन सिंह चौराहे से एक अन्य महिला की चेन लूटी थी। विवेचना के दौरान कुशीनगर जिले के नेंबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंडार बिंदवलिया निवासी मनीष यादव और महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के हरकपुरा टोला सोनबरसा निवासी राहुल पांडेय उर्फ मयंक पांडेय का नाम सामने आया।
विज्ञापन
दोनों चेन लूट के मामले में अलग-अलग जेल में बंद थे। मनीष गोरखपुर जेल में बंद था, वहीं राहुल महराजगंज जेल में था। शाहपुर इलाके में हुई दोनों लूट के मामले में पुलिस ने कोर्ट से 12 घंटे का कस्टडी रिमांड लिया था। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामदगी की।