फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants shut gun after got angry for not giving Khaini in gorakhpur

गोरखपुर: खैनी नहीं देने पर नाराज हुए बदमाश, खेत में रखवाली कर रहे किसान को मारी गोली

Fri, 01 Apr 2022 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Apr 2022 01:04 PM IST
सार

सीओ गोला जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

विज्ञापन
miscreants shut gun after got angry for not giving Khaini in gorakhpur
घायल किसान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां गोला थाना क्षेत्र के बेलपार गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। आनन-फानन परिवार के लोग उन्हें गोरखपुर लेकर चले गए। जहां उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा कि बदमाश किसान से खैनी मांग रहे थे। किसान ने इंकार किया तो उसे गोली मार दी। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


बेलपार गांव के रामनगीना मौर्य (65) देर रात सड़क के बगल में स्थित अपने खेत में कंबाइन से कटी फसल की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो लोग आ गए। वे मुंह बांधे हुए थे। उन लोगों ने उनसे हाटा जाने का रास्ता पूछा खाने के लिए खैनी मांगा। मना करने पर वह कुछ दूर जाने के बाद पुनः वापस आए और उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके पेट में लगी है।
विज्ञापन


रात में ही स्वजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के कारण के बारे में परिवार के लोग कुछ बता नहीं पा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जगतराम कन्नौजिया तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed