फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants attacked passenger tax officer and ran truck over policeman in Gorakhpur

गोरखपुर में गुंडागर्दी: दबंगों ने यात्रीकर अधिकारी पर बरसाए थप्पड़, सिपाही पर चढ़ाई ट्रक; कॉलर पकड़ दी ये धमकी

Fri, 07 Feb 2025 10:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 07 Feb 2025 10:29 PM IST
सार

आरोप है कि मनबढ़ों ने गाड़ी में बैठे यात्रीकर अधिकारी की वर्दी की कॉलर पकड़कर धमकी दी कि तुम गाड़ी को नहीं ले जा सकते, अगर ले जाने की कोशिश की तो यहीं मारे जाओगे। यह कहते हुए वाहन से बाहर खींचने का प्रयास किया। इसी बीच प्रवर्तन सिपाही ने ट्रक भगा दिया। 

विज्ञापन
miscreants attacked passenger tax officer and ran truck over policeman in Gorakhpur
यात्रीकर अधिकारी और हमलावरों की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गगहा बड़हलगंज मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक रोकने पर मनबढ़ों ने दिनदहाड़े आरटीओ के यात्रीकर अधिकारी विजय किशोर आनंद पर हमला कर दिया और ट्रक चढ़ाकर सिपाही को जान से मारने की कोशिश की। इसमें असफल होने पर पत्थर बरसाकर घायल कर दिया। यात्रीकर अधिकारी की तहरीर पर गगहा थाने में जान से मारने की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने, तोड़फोड और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। गगहा पुलिस ने सोनभद्र के रोबर्टसगंज विशुनलाल सेमरी के ट्रक मालिक इम्तियाज, आरिफ, विकास नायक समेत पांच-छह अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


यात्रीकर अधिकारी विजय किशोर आनंद ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गगहा बड़हलगंज रोड पर राउतपार मोड़ पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक गिट्टी लदी हुई ओवरलोड ट्रक नंबर UP53ET4824 को रोका गया। चालक को गाड़ी थाने पर ले चलने के लिए कहा गया। इस पर चालक आरिफ ने मना कर दिया और कॉल करके अन्य लोगों को बुला लिया। एक सफेद रंग की कार नंबर UPS3EM6153 से 5-6 लोग आए। वाहन विशाल ट्रेडिंग कंपनी राईस मिल के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन


'मैं प्रयागराज का सीओ बोल रहा हूं, जिंदा नहीं लौट पाओगे'
वाहन कर अधिकारी ने आरोप लगाया कि कार से आए लोगों ने ट्रक को ले जाने से रोक लिया। फिर जबरदस्ती किसी व्यक्ति से अपने मोबाईल से बात कराई। मोबाइल पर बात करने वाले ने कहा, 'मैं प्रयागराज का सीओ विकास कुमार नायक बोल रहा हूं। बड़हलगंज में ही मेरा घर है, आगे फिर वहां पर गाड़ी चेक नहीं करने दिया जाएगा, मेरी गाड़ी को हाथ लगाने की किसी की हिम्मत नहीं है। परिवहन विभाग के सभी अधिकारी मुझे जानते हैं।' आगे उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम गाड़ी बंद करने ले गए तो यहां से जिंदा नहीं लौट पाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चढ़ाकर मारने की कोशिश
वाहन कर अधिकारी ने बताया कि मैंने कॉल काटकर धमकी को अनसुना कर फिर ट्रक को थाने ले जाने के लिए कहा। तब गगहा के बेलादार राउतपार मोड पर फिर ट्रक को रोक लिया गया। जब मेरे प्रवर्तन स्टाप ने उसका विरोध किया तब चालक ने कार चढ़ाकर सिपाही को जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह सिपाही ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसके साथियों ने सिपाही और मेरे ऊपर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। फिर हम लोग अपनी गाड़ी में दुबक गए।

वर्दी का कॉलर पकड़कर दी धमकी
आरोप है कि मनबढ़ों ने गाड़ी में बैठे यात्रीकर अधिकारी के वर्दी की कॉलर पकड़कर धमकी दी कि तुम गाड़ी को नहीं ले जा सकते, अगर ले जाने की कोशिश की तो यहीं मारे जाओगे। यह कहते हुए वाहन से बाहर खींचने का प्रयास किया। इसी बीच प्रवर्तन सिपाही ने ट्रक भगा दिया। इसके बाद हम लोग भी गाड़ी से भागने लगे, तब मनबढ़ गाड़ी में घुसकर थप्पड़ बरसाने लगे। इसके बाद भी हम लोग ट्रक को थाने तक ले आए।


यात्रीकर अधिकारी विजय किशोर आनंद ने बताया कि ट्रक में करीब 60 टन गिट्टी लदी थी, जबकि 30 टन एक ट्रक पर लादकर ले जाने का मानक है। मानक से दोगुना गिट्टी लदी देख ट्रक रोकी गई थी। इसके बाद मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। किसी तरह मैं और मेरा सिपाही जान बचानकर वहां से भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed