फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreant boy molested girl and beaten her father in deoria

देवरिया: बेटी से छेड़खानी का पिता ने किया विरोध, नाराज मनबढ़ ने दी ऐसी सजा

Sat, 28 Mar 2020 07:49 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Mar 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
miscreant boy molested girl and beaten her father in deoria
सांकेतिक तस्वीर।

पहले मनबढ़ युवक ने किशोरी संग छेड़खानी किया फिर उलाहना देने गए किशोरी के पिता की पिटाई कर दिया। मामला गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव का है। घायल पिता का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित ने गौरीबाजार पुलिस को सूचना दे दी है, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन


गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 साल की किशोरी शुक्रवार को किसी काम से गांव के बाहर गई थी। किशोरी को अकेले देखकर गांव के ही मनबढ़ युवक ने छेड़खानी कर दिया। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर घर पहुंची किशोरी ने परिवारवालों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी के परिवार के लोग युवक के परिवारवालों से उलाहना देने पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गांववालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शुक्रवार की देर शाम किशोरी के पिता गांव के समीप के चौराहे से लौट रहे थे। उसी दौरान मनबढ़ युवक ने अपने साथियों संग गोलबंद होकर किशोरी के पिता पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना मिलने पर परिवारवाले उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। इस बाबत गौरीबाजार थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि जानकारी मिली है। पीड़ित का उपचार कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed