फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   misbehave during lockdown

बेटे का इलाज कराकर लौट रहे व्यक्ति से अभद्रता की, विधायक से शिकायत पर भड़के दरोगा

Sun, 12 Jul 2020 07:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
misbehave during lockdown
बेटे का इलाज कराकर लौट रहे व्यक्ति से अभद्रता की, विधायक से शिकायत पर भड़के दरोगा
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। रविवार की दोपहर में अपने बेटे का इलाज कराकर लौट रहे व्यक्ति पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने बहादुरी दिखाई। इस व्यक्ति से लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में फार्म पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया। पीड़ित ने विरोध दर्ज कराते हुए क्षेत्रीय विधायक से बात कराई। इससे नाराज दरोगा ने फोन कटने के बाद पीड़ित से अभद्रता भी की।
बेलवनिया निवासी शंभु चौहान रविवार को अपने लड़के अनिकेत के टूटे हाथ का इलाज कराने एक सहयोगी के साथ बाइक से घुघली गए थे। वहां से लौटते समय नेबुआ चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रोक कर लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हड़काना शुरू किया। शंभु ने लड़के का टूटा हाथ, दवा की पर्ची और दवाई भी दिखाई। लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने और उससे एक फार्म पर दस्तखत करने के लिए मजबूर किया। शंभु ने इसकी जानकारी विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी को देते हुए फोन से बात कराने का प्रयास किया। इससे दरोगा और नाराज हो गए। शंभु के अनुसार, फोन कटने के बाद दरोगा ने गाली-गलौज भी की। इस संबंध में सीओ खड्डा शिव स्वरूप का कहना है की मामले कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जांच कराकर होगी कार्रवाई: विधायक
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन के नियमों का कठोरता से पालन होना चाहिए लेकिन इसकी आड़ में किसी मजबूर व परेशान व्यक्ति का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शंभु चौहान के प्रकरण से हमने वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed