{"_id":"5f4a456c4dde65077723caf3","slug":"minor-girl-dead-body-found-in-forest-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: लापता किशोरी का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: लापता किशोरी का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 29 Aug 2020 05:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नौतनवां थाना क्षेत्र उत्तरी चौक रेंज के टेड़ी घाट बीट के जंगल में शनिवार को लकड़ी लाने गई कुछ महिलाओं ने किशोरी का शव देखा। इसकी जानकारी महिलाओं ने ग्रामीणों को दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना अड्डा बाजार पुलिस चौकी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवकों ने नशे में धूत होकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
मृत किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बारह वर्षीय बेटी बीते शुक्रवार की शाम को घर से अचानक लापता हो गई थी। वह काफी देर तक जब घर नहीं लौटी, तो उसकी कई जगह तलाश की गई। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
मृत बालिका के पिता ने बताया कि शनिवार को फिर से उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच गांव से कुछ दूर उत्तरी चौक रेंज के टेड़ी घाट बीट के जंगल में किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा, तो बेटी थी। वही परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला की किशोरी की गला दबाकर कर हत्या की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही इस मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।