फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister of State for Education Dr. Santish Dwivedi meeting in gorakhpur Circuit house

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास दुबे के हिमायतियों को शहीद की बेटियों के आंसु नहीं नजर आते

Thu, 16 Jul 2020 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Education Dr. Santish Dwivedi meeting in gorakhpur Circuit house
प्रेसवार्ता करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सतीश द्विवेदी साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

बिकरू कांड के अंजाम देने वाले दुर्दात अपराधी विकास दुबे को लेकर ब्राह्मण कार्ड खेलने वाली विरोधी पार्टियों को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को आड़े हाथों लिया है। कहा कुछ लोगों को वोट बैंक की राजनीति करने का बहाना चाहिए। अपराधी-अपराधी होता है, सरकार जब कोई काम करती है तो जनता के हित को सोच कर करती है। जाति या संप्रदाय को देखकर नहीं करती है। विकास दुबे एक अपराधी है।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री ने कहा कि इस अपराधी का समर्थन करने वाले बसपा, सपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पूर्व राज्यमंत्री संतोष शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य सिद्धेश्वर पांडेय और सीओ देवेंद्र मिश्रा की रोती और बिलखती बेटियों की चिंता नहीं होती है। शहीद आठ पुलिस कर्मियों और उनके परिवार की फ्रिक नहीं होती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार ने प्रदेश में संगठित अपराध को जड़ से उखाड़ने तथा भय मुक्त शासन के संकल्प के अनुसार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मुख्य अभियुक्त विकास दुबे सहित उसके कुछ साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। मगर विपक्षी पार्टियां अपने खिसकते जनाधार को बचाने की बौखलाहट और उसके खिलाफ तत्परता से कार्रवाई को जातीय रंग देने का कार्य कर रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।


प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के समय में योगी सरकार ने पूरी संवेदनशीलता और सर्तकता के साथ जिस प्रकार से न केवल संक्रमण की रोकथाम और संक्रमित लोगों के समुचित इलाज का त्वरित प्रबंध किया है। 32 लाख प्रवासियों के घर वापसी के साथ स्किल मैपिंग का काम शुरू किया है।

मनरेगा स्वयं सहायता समूह और अन्य माध्यमों से करोड़ो लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही साथ केंद्र सरकार गरीब कल्याण योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान को पूरी तरह लागू कर हर प्रवासियों को राशन किट और एक हजार का जीवन निर्वाह भत्ता और हर गरीब को राशन वितरण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया है। इसलिए संपूर्ण विपक्ष इस बात को लेकर हताश है कि आगामी 2022 की विधानसभा चुनाव में उसे कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed