{"_id":"6a0b7bdf44bc981bad07e7d2","slug":"middle-aged-man-dies-after-falling-from-a-culvert-without-railings-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1324888-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलिंग विहीन पुलिया से गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलिंग विहीन पुलिया से गिरकर अधेड़ की मौत
Tue, 19 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 19 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरीगंज क्षेत्र के रोहूआ गांव में हुआ दर्दनाक हादसा
साइकिल से घर लौटते समय बिगड़ा संतुलन, पुलिया के नीचे गिरने से गई जान
सिकरीगंज। थाना क्षेत्र के रोहूआ गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में रेलिंग विहीन पुलिया से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिया पर रेलिंग लगवाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, रोहूआ गांव निवासी 53 वर्षीय प्रयाग यादव सिकरीगंज में नौकरी करते थे। वह रोज की तरह सोमवार को भी साइकिल से काम पर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी से घर लौटते समय सिकरीगंज-झौवा मार्ग स्थित पुलिया पर पहुंचते ही अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल समेत पुलिया के नीचे जा गिरे।
घटना देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर ऊपर लाए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रयाग अपने पीछे पत्नी गंगाजली देवी, चार पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। परिवार के अनुसार एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
पति की असमय मौत से पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों तेजप्रताप, राणा, गोलू, राधेश्याम, बेचई, धर्मेंद्र, मंटू और पिंटू समेत अन्य लोगों ने पुलिया पर रेलिंग न होने पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई लोग यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द पुलिया पर रेलिंग लगवाने की मांग की है।