{"_id":"617e84766d50b1102f4f5dae","slug":"middle-aged-dead-body-found-in-cuano-river-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: कुआनो नदी में मिला अधेड़ का शव, दो दिन से गायब था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: कुआनो नदी में मिला अधेड़ का शव, दो दिन से गायब था शख्स
Sun, 31 Oct 2021 05:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Oct 2021 05:26 PM IST
सार
दो दिन से गायब था अधेड़, मुखलिसपुर का रहने वाला है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर स्थित कुआनो नदी के किनारे शवदाह गृह के पास रविवार को एक शख्स का शव नदी के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर महुली और मुखलिसपुर चौकी पुलिस भी पहुंच गई। शव की पहचान मुखलिसपुर गांव निवासी हुबलाल पुत्र महादेव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुखलिसपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हुबलाल पुत्र महादेव शुक्रवार की रात आठ बजे कुआनों नदी में मछली पकड़ने गए थे, जब वह शनिवार को घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान होकर उन्हें ढूढ़ने लगे। हुबलाल की पत्नी शकुंतला देवी ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी मुखलिसपुर को दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी शनिवार को मछुआरों की मदद से नदी में खोज कराए, लेकिन कही पता नहीं चल सका। रविवार को करीब 11 बजे नदी के किनारे स्थित शवदाह गृह के पास लोगों ने एक लाश देखा। इसकी सूचना चौकी पुलिस को दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने एसओ रणविजय सिंह को जानकारी देकर शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शव की पहचान मुखलिसपुर गांव निवासी हुबलाल पुत्र महादेव के रूप में किया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी शकुंतला देवी की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हुबलाल की पत्नी शकुंतला देवी, मां कैलाशी देवी, 15 वर्षीय बेटा गौतम, 10 वर्षीय बेटी गुडिया, छह वर्षीय बेटा ऋषिकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।