{"_id":"6361f9ebc2a21b7a012ec0f7","slug":"mid-term-examinations-in-ddu-and-colleges-from-today-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU व महाविद्यालयों में मिड टर्म परीक्षाएं आज से, एक लाख 95 हजार छात्र होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU व महाविद्यालयों में मिड टर्म परीक्षाएं आज से, एक लाख 95 हजार छात्र होंगे शामिल
Wed, 02 Nov 2022 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:32 AM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था और ऐसी स्थिति में उनकी परीक्षाएं बाद में कराने पर विचार करने की बात कही थी। लेकिन, मंगलवार को गतिरोध समाप्त हो गया। गुआक्टा ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा को लेकर संशय के बादल छंट गए हैं। विश्वविद्यालय व 321 महाविद्यालयों में परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी और एक लाख 95 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। महाविद्यालयों को प्रश्नपत्र व कापियां उनके लिए निर्धारित 10 नोडल केंद्रों से प्राप्त होंगी। परीक्षा के बाद कापियां भी नोडल केंद्रों पर जमा करनी होंगी।
कोरोना के चलते बीते वर्ष मिड-टर्म एवं एंड-टर्म की परीक्षाएं एक साथ कराई गई थीं। सत्र नियमित करने का हवाला देकर विश्वविद्यालय इस वर्ष मिड टर्म परीक्षा पहले ही करा रहा है। परीक्षा के दौरान ही 15 नवंबर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करने की घोषणा भी विश्वविद्यालय प्रशासन कर चुका है।
हालांकि, गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था और ऐसी स्थिति में उनकी परीक्षाएं बाद में कराने पर विचार करने की बात कही थी। लेकिन, मंगलवार को गतिरोध समाप्त हो गया। गुआक्टा ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
नोडल सेंटर और उनसे संबद्ध कॉलेज
देर रात तक नोडल केंद्रों पर भेजी गईं कापियां व पेपर
महाविद्यालयों की मिड टर्म परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रबंधकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। देर शाम परीक्षा नियंत्रक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश प्रसारित किया कि कापियां व पेपर नोडल सेंटर पर भेजे जा रहें हैं। जिसके बाद महाविद्यालयों का प्रबंधन तंत्र अपने-अपने कर्मचारियों को सहेजने में जुट गया। देर रात तक निर्धारित नोडल सेंटरों पर कॉपी व पेपर भेजा गया। बुधवार की सुबह ही कॉलेजों को यह रिसीव हो पाएगा। इससे दूर वाले महाविद्यालयों में परीक्षाओं के विलंब से शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।

| सेंटर | कालेजों की संख्या |
| दीनदयाल उपाध्याय गोविवि | 93 |
| बीआरडी कालेज, बरहज, देवरिया | 22 |
| बीआरडी कालेज, देवरिया | 27 |
| एमएम कालेज, भाटपार रानी देवरिया | 41 |
| संत विनोबा पीजी कालेज, देवरिया | 18 |
| बुद्ध पीजी कालेज, कुशीनगर | 41 |
| उदित नारायण कालेज, पड़रौना | 30 |
| श्यामेश्वर कालेज, सिकरीगंज, गोरखपुर | 20 |
| बापू पीजी कालेज, पीपीगंज, गोरखपुर | 13 |
| नेशनल पीजी कालेज, बड़हलगंज, गोरखपुर | 16 |