फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mid term examinations in DDU and colleges from today in Gorakhpur

गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU व महाविद्यालयों में मिड टर्म परीक्षाएं आज से, एक लाख 95 हजार छात्र होंगे शामिल

Wed, 02 Nov 2022 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Nov 2022 10:32 AM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था और ऐसी स्थिति में उनकी परीक्षाएं बाद में कराने पर विचार करने की बात कही थी। लेकिन, मंगलवार को गतिरोध समाप्त हो गया। गुआक्टा ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
Mid term examinations in DDU and colleges from today in Gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा को लेकर संशय के बादल छंट गए हैं। विश्वविद्यालय व 321 महाविद्यालयों में परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी और एक लाख 95 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। महाविद्यालयों को प्रश्नपत्र व कापियां उनके लिए निर्धारित 10 नोडल केंद्रों से प्राप्त होंगी। परीक्षा के बाद कापियां भी नोडल केंद्रों पर जमा करनी होंगी।
विज्ञापन


कोरोना के चलते बीते वर्ष मिड-टर्म एवं एंड-टर्म की परीक्षाएं एक साथ कराई गई थीं। सत्र नियमित करने का हवाला देकर विश्वविद्यालय इस वर्ष मिड टर्म परीक्षा पहले ही करा रहा है। परीक्षा के दौरान ही 15 नवंबर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करने की घोषणा भी विश्वविद्यालय प्रशासन कर चुका है।
विज्ञापन


हालांकि, गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था और ऐसी स्थिति में उनकी परीक्षाएं बाद में कराने पर विचार करने की बात कही थी। लेकिन, मंगलवार को गतिरोध समाप्त हो गया। गुआक्टा ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल सेंटर और उनसे संबद्ध कॉलेज
सेंटर       कालेजों की संख्या
दीनदयाल उपाध्याय गोविवि 93
बीआरडी कालेज, बरहज, देवरिया 22
बीआरडी कालेज, देवरिया 27
एमएम कालेज, भाटपार रानी देवरिया 41
संत विनोबा पीजी कालेज, देवरिया 18
बुद्ध पीजी कालेज, कुशीनगर   41
उदित नारायण कालेज, पड़रौना 30
श्यामेश्वर कालेज, सिकरीगंज, गोरखपुर 20
बापू पीजी कालेज, पीपीगंज, गोरखपुर  13
नेशनल पीजी कालेज, बड़हलगंज, गोरखपुर 16

देर रात तक नोडल केंद्रों पर भेजी गईं कापियां व पेपर
महाविद्यालयों की मिड टर्म परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रबंधकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। देर शाम परीक्षा नियंत्रक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश प्रसारित किया कि कापियां व पेपर नोडल सेंटर पर भेजे जा रहें हैं। जिसके बाद महाविद्यालयों का प्रबंधन तंत्र अपने-अपने कर्मचारियों को सहेजने में जुट गया। देर रात तक निर्धारित नोडल सेंटरों पर कॉपी व पेपर भेजा गया। बुधवार की सुबह ही कॉलेजों को यह रिसीव हो पाएगा। इससे दूर वाले महाविद्यालयों में परीक्षाओं के विलंब से शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed