{"_id":"6aea4fdfff243fdf4104ee9f","slug":"mgug-researcher-anil-receives-second-prize-at-international-conference-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1507473-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एमजीयूजी के शोधार्थी अनिल को मिला द्वितीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एमजीयूजी के शोधार्थी अनिल को मिला द्वितीय पुरस्कार
Wed, 04 Nov 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कानपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के शोधार्थी अनिल कुमार ने वैज्ञानिक पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन ‘वेलनेसकॉन-2026’ में उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े शोध को प्रस्तुत किए।
गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी कर रहे अनिल ने ‘वल्वोवेजाइनल कैंडिडायसिस में कैंडिडा की विभिन्न प्रजातियों का वितरण और महिलाओं के स्वास्थ्य पर उनका प्रभाव’ विषय पर शोध प्रस्तुत किया। इसमें महिलाओं में होने वाले फंगल संक्रमण और इसके लिए जिम्मेदार कैंडिडा की विभिन्न प्रजातियों पर अध्ययन के निष्कर्ष साझा किए।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, उपकुलसचिव श्रीकांत, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वर्षा मोखासी, उपप्राचार्य डॉ. रामप्रभा सहित शिक्षकों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अनिल कुमार को बधाई दी।