{"_id":"62e4bee0b31a1a5b0f1ae5a7","slug":"metered-auto-rickshaw-will-run-soon-in-gorakhpur-metropolis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: गोरखपुर महानगर में जल्द चलेंगे मीटर वाले ऑटो रिक्शा, जारी किए जाएंगे परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: गोरखपुर महानगर में जल्द चलेंगे मीटर वाले ऑटो रिक्शा, जारी किए जाएंगे परमिट
Sat, 30 Jul 2022 10:47 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:47 AM IST
सार
गोरखपुर जिले में सिर्फ इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों के संचालन की अनुमति होगी। सीएनजी चालित ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा को ही परमिट जारी किए जाएंगे। महानगर में डीजल चालित ऑटो पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर महानगर में जल्द ही मीटर वाले ऑटो रिक्शा संचालित होंगे। ऑटो और ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चलाए जाएंगे। 16 किमी परिधि में ही ऑटो और ई-रिक्शा संचालित होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में सिर्फ इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों के संचालन की अनुमति होगी। सीएनजी चालित ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा को ही परमिट जारी किए जाएंगे। महानगर में डीजल चालित ऑटो पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
भविष्य के लिए परिवहन विभाग ने स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट का प्रस्ताव तैयार किया है। एआरटीओ प्रशासन संजय कुमार झा ने प्रस्ताव को एसपी ट्रैफिक को भेज दिया है, जिसपर दो अगस्त को चर्चा होगी। चर्चा में लिए गए निर्णय के अनुसार वाहनों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन