फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mercury reached near 40 degree strong westerly winds made life difficult

Gorakhpur Weather: 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा, तेज पछुआ हवाओं ने किया जीना मुहाल

Fri, 14 Apr 2023 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Apr 2023 03:54 PM IST
सार

सामान्य 20.8 डिग्री की तुलना में रात का पारा पांच डिग्री ज्यादा 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। गर्म तेज हवाओं की वजह से लू सा एहसास हुआ।

विज्ञापन
Mercury reached near 40 degree strong westerly winds made life difficult
तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अपने आप को पूरी तरह से ढक कर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूरज के तेवर बहुत तीखे हो चले हैं। झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। अधिकतम पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं तेज पछुवा हवाओं ने जीना मुहाल करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता चला गया और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य अधिकतम तापमान से दो डिग्री ज्यादा रहा। रात भी काफी गर्म रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 5000 में बताते हैं लड़का है या लड़की, फिर मां-बाप का जैसा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य 20.8 डिग्री की तुलना में रात का पारा पांच डिग्री ज्यादा 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। गर्म तेज हवाओं की वजह से लू सा एहसास हुआ। बाहर से लेकर घर और दफ्तर तक में लोग परेशान रहे।

सामान्य घरों में तो लोगों को पंखे की हवा में झुलसने सी गर्मी का एहसास हुआ। आने वाले कुछ दिन तक इस तपाने वाली गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिन में अधिकतम पारा चढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसकी वजह से तपिश वाली गर्मी महसूस होगी। हालांकि अगले एक दो दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed