फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   men beat up women for protesting against teasing seven injured In Gorakhpur

UP: गोरखपुर में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने पीटा, 7 घायल; पिटाई से बाप-बेटे की हालत गंभीर

Sun, 12 Nov 2023 08:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Nov 2023 08:10 PM IST
सार

गोरखपुर के गोला में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार के बेरहमी से पीटा। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। बाप-बेटे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
men beat up women for protesting against teasing seven injured In Gorakhpur
यूपी पुलिस ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के गोला थाना इलाके के दुरुई गांव में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने एक परिवार के लोगों को बेरहमी से मारापीटा, इससे सात लोग घायल हो गए। उनमें से एक पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन


दोनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना के विरोध में लोग थाने पहुंचे और मनबढ़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दुरूई गांव में निषाद समाज की कुछ महिलाएं शनिवार की देर शाम खेतों की तरफ गई थीं। आरोप है कि बारानगर गांव के दिनेश सिंह ने उन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद महिलाओं ने गांव के कुछ लोगों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद वह अपने गांव के कई लोगों को लेकर दुरूई गांव पहुंचा और पिटाई करने वालों की तलाश करने लगा। इस दौरान दिनेश ने गांव के रामसिंहासन से उनके बारे में पूछताछ की। 
 

बातचीत के दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया और दिनेश पक्ष के लोग परिवार के लोगों पर टूट पड़े, जिसमें रामसिंहासन, चंदन, शिवम,वृद्धा सतासी, उषा आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गोला अस्पताल पहुंचाया गया। 

 

रामसिंहासन और उनके पुत्र चंदन की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लेकिन, वहां से भी उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह का कहना है कि मामले में दिनेश सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed