Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Memoriam Shriprakash Mani Tripathi Was Known for His Straightforward and Candid Approach

स्मृति शेष: कोई लाग-लपेट नहीं, बस सीधी बात करते थे श्रीप्रकाश

Mon, 09 Nov 2026 03:25 PM IST
अनुराग रंजन शिवप्रकाश शुक्ल, राज्यपाल तेलंगाना
शिवप्रकाश शुक्ल, राज्यपाल तेलंगाना Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 03:25 PM IST
सार

राजनीति में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से काफी प्रभावित थे। अक्सर राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर उनसे चर्चा होती थी। वह तत्कालीन राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बेबाक राय रखते थे। 

विज्ञापन
Memoriam Shriprakash Mani Tripathi Was Known for His Straightforward and Candid Approach
दिवंगत श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली के दिन पूर्व सांसद और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि के निधन की दुखद खबर मिली। उनके निधन से मन व्यथित है। उनसे मेरा काफी निकट का संबंध रहा। अक्सर उनसे मुलाकात होती थी और कई बार उनके घर पर साथ बैठने और भोजन करने का अवसर भी मिलता था। उनके व्यक्तित्व की सबसे खास बात थी कि वह अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के सीधे और स्पष्ट शब्दों में रखते थे।
विज्ञापन


सेना से आए थे इसलिए अनुशासन उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा था। राजनीतिक जीवन में भी वह अपने लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी कड़े अनुशासन और सिद्धांतों का पालन करने के पक्षधर थे। उनकी सोच स्पष्ट थी कि व्यक्ति की पहचान जाति और धर्म से नहीं, बल्कि उसकी योग्यता और काम से होनी चाहिए। इस मामले में वह कभी समझौता नहीं करते थे।
विज्ञापन


राजनीति में वह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से काफी प्रभावित थे। अक्सर राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर उनसे चर्चा होती थी। वह तत्कालीन राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बेबाक राय रखते थे। उनके विचारों में स्पष्टता थी और अपनी बात कहने में कभी संकोच नहीं करते थे। दो बार सांसद रहे श्रीप्रकाश मणि ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा मुद्दों को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। भाजपा संगठन के कामकाज में भी उन्होंने कभी हस्तक्षेप नहीं किया। शायद यही वजह थी कि संगठन के लोग भी उनका बहुत सम्मान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed