{"_id":"6903ad2dec6daf105407baf6","slug":"memorandum-submitted-to-the-executive-engineer-for-repair-of-roads-gorakhpur-news-c-209-1-kld1004-140523-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़कों की मरम्मत के लिए अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़कों की मरम्मत के लिए अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Thu, 30 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए रामसुरेश चौरसिया । संवाद
संतकबीरनगर। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 18 के जिला पंचायत सदस्य मास्टर रामसुरेश चौरसिया ने क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग थी कि देउरी और महदेवा में सड़कों की हालत काफी खराब हैं उनको बनवाया जाए।
अपने ज्ञापन में रामसुरेश चौरसिया ने लिखा है कि जिला पंचायत की दो बैठकों में सड़क मरम्मत एवं जलभराव के स्थान पर सीसी रोड बनाएं जाने के लिए पत्र दिया गया था। लेकिन विभाग के द्वारा मरम्मत नहीं की गयी है। ग्राम पंचायत देउरी और महदेवा से बढैपुरवा होते हुए चमरन व धमरमैनी जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। यही नहीं जिगिना नौरंगिया मार्ग की भी मरम्मत नहीं हुई है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इसके लिए दूसरा स्मरण पत्र दिया जा रहा है। अधिशासी अभियंता ने निरीक्षण करके आगणन प्रेषित करने के लिए जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया है। संवाद