फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   memorandom given against encroachment demolition

अतिक्रमण हटाने के विरोध में पत्रक सौंपा

Sat, 04 Jun 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
memorandom given against encroachment demolition
अतिक्रमण हटाने के विरोध में पत्रक सौंपा
विज्ञापन

सलेमपुर। व्यापार मंडल भटनी के अध्यक्ष के नेतृत्व में दुकानदारों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय को पत्रक सौंपा। भटनी बाजार में हटाए जा रहे अतिक्रमण का विरोध जताया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने व्यापारियों से वार्ता कर आगे का निर्णय लेने की बात कही। उसके बाद दुकानदार वापस चले गए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे व्यवसायियों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव बरतने व नियम विरुद्ध तीन दुकानों को नाले के तीन फीट अंदर तोड़ेने पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र वर्मा, मोहन लाला गुप्ता, त्रिलोकी मद्देशिया, अशोक गुप्ता, दीपक वर्मा, विजय शंकर मद्देशिया, दिलीप गुप्ता, राजू बरनवाल व नवीन गुप्ता आदि व्यवसायी मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने कहा कि व्यापार मंडल भटनी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कुछ लोगों ने पत्रक दिया है। इस पर विचार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed