{"_id":"61decc9007014a4edb216f08","slug":"medical-store-operator-body-found-hanging-from-tree-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मेडिकल स्टोर संचालक का पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: मेडिकल स्टोर संचालक का पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 12 Jan 2022 06:20 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:20 PM IST
सार
थाना प्रभारी ब्रिजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रथम दृश्या खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के बाग में बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालक का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान वीरेंद्र चौहान (26) निवासी बोदलवाल बाजार के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह रामपुर रेवटी गाव में स्थित एक बाग में महुआ के पेड़ से लटकता उसका शव मिला। उसके पिता रामहित ने मुंडेरवा पुलिस को तहरीर दिया कि वीरेंद्र बोदवल बाजार मे मेडिकल स्टोर चलाता था। सुबह साढ़े छह बजे घर से निकल गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सूचना मिली की उसका शव रामपुर रेवटी गांव के पास पेड़ से लटका है। बताया कि इसके पहले भी दो-तीन बार नींद की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह ट्रेन से कटने जा रहा। उसने अपने भाई को फोन पर अपने एटीएम कार्ड का कोड भी बताया। थाना प्रभारी ब्रिजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रथम दृश्या खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया। जांच की जा रही है।