फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical college will come in Maharajganj district UP

महराजगंज जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की पहल तेज, 15 एकड़ भूमि की हो रही तलाश

Tue, 03 Mar 2020 08:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Mar 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
medical college will come in Maharajganj district UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
 जिला प्रशासन ने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पहल तेज कर दी है। स्थापना के लिए अनिवार्य दो शर्तों में से जिले में एक शर्त पूरी हो चुकी है। जबकि दूसरी शर्त को पूरा करने के लिए जिम्मेदारों ने कार्रवाई तेज कर दी है। फिलहाल शासन को वस्तुस्थिति से जुड़ी सूचना को भेजा गया है।
विज्ञापन


शासन ने उन जिला मुख्यालयों पर मेडिकल कॉलेज बनाने की पहल की है जहां पर मेडिकल कालेज नहीं है। इसके लिए कहा गया था कि उन्हीं जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा जहां पर 200 बेड की उपलब्धता होगी तथा 15 एकड़ भूमि होगा। जिला प्रशासन ने पाया कि महिला अस्पताल व जिला अस्पताल मिलाकर 200 बेड से अधिक की उपलब्धता है तो इस संबंध में सूचना शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी शर्त को पूरा करने के लिए जरुरी 15 एकड़ भूमि की तलाश जारी है। मेडिकल कॉलेज के बन जाने से शहर व जिले के लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा बढ़ जाएगी तथा अनावश्यक भागदौड़ से उन्हें छुटकारा मिलेगा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 200 बेड की उपलब्धता संबंधी सूचना शासन को भेज दी गई है। जबकि 15 एकड़ भूमि की तलाश अभी जारी है। भूमि मिलते ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस ने भी भेजी स्टाफ व संसाधन संबंधी सूचना
सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि जिला अस्पताल केे पास करीब आठ एकड़ भूमि है। मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए शासन ने स्टाफ की संख्या, वार्डों व बेडों की संख्या की सूचना मांगी थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है।


ट्रामा सेंटर का भी होगा निर्माण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज के बनने से ट्रामा सेंटर का भी निर्माण होगा। ट्रामा सेंटर के बन जाने से मार्ग दुर्घटनाओं में गंभीर रुप से घायल मरीजों को त्वरित ईलाज देकर उन्हें बचाने की पहल भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed