फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mayor's XI became the winner due to Abhishek's brilliant batting

Gorakhpur News: अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी से मेयर एकादश बना विजेता

Sun, 31 Dec 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mayor's XI became the winner due to Abhishek's brilliant batting
अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी से मेयर एकादश बना विजेता

विज्ञापन

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में नगर आयुक्त एकादश को छह विकेट से हराया
121 रन बनाने वाले पार्षद अभिषेक चौहान बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर आयुक्त एकादश और मेयर एकादश के बीच हुए मैत्री क्रिकेट मैच में पार्षद अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी से मेयर एकादश की टीम ने नगर आयुक्त एकादश को छह विकेट से मात दी। 10 वर्ष बाद मेयर एकादश की टीम को जीत हासिल हुई है। 121 रन बनाने वाले पार्षद अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
शनिवार को सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज किक्रेट मैदान पर 15-15 ओवर का मैच खेला गया। नगर आयुक्त एकादश की तरफ से जलकल प्रबंधक राघवेंद्र की 67 रनों की पारी से टीम ने 143 रनों का लक्ष्य मेयर एकादश के सामने रखा था। मेयर एकादश की टीम ने पांच गेंद रहते छह विकेट से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

नगर आयुक्त एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जलकल जीएम राघवेंद्र और अवर अभियंता धीरज की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल 14 रन बनाकर नॉट आउट पवेलियन लौटे। नगर आयुक्त एकादश की टीम ने पंद्रह ओवर में दो विकेट खो कर 143 रनों का लक्ष्य सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर एकादश की तरफ से अभिषेक और अजय की जोड़ी ने शुरुआत की। अजय जल्द ही आउट होकर वापस लौट गए। इसके बाद अभिषेक और रणजीत सिंह जुगनू की जोड़ी ने मैच का रुख पलट दिया। अभिषेक ने 123 रन की पारी खेल कर मैच को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा दिया। अंतिम ओवर के पहले बॉल पर चौका मार कर 6 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पार्षद अभिषेक, बेस्ट बॉलर नगर आयुक्त, बेस्ट फिल्डर पार्षद धर्मदेव चौहान को दिया गया।

मेयर एकादश टीम में मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, पार्षद मनु जायसवाल, जियाउल इस्लाम, अजय राय, रणजीत सिंह जुगनू, विश्वजीत त्रिपाठी, शशांक सोनकर, अजय ओझा, धर्मदेव चौहान, बिजेंद्र अग्रहरी, अभिषेक मिश्रा, विवेक मिश्रा थे। जबकि, नगर आयुक्त एकादश में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, दुर्गेश मिश्रा, मणि भूषण त्रिपाठी, संजय सिंह चौहान, राघवेंद्र, धीरज, इंद्र प्रकाश, संजय, विकास सिंह, रवि सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed