फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mayadevi temple of Lumbini opened for tourists in nepal

नेपाल: पर्यटकों के लिए खुला लुम्बिनी का मायादेवी मंदिर, पूर्व मुख्यमंत्री ने किए दर्शन

Thu, 16 Sep 2021 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 04:07 PM IST
सार

गुरुवार की दोपहर तक 500 से अधिक पर्यटकों ने मंदिर के दर्शन किए। पर्यटकों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय अपनाकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Mayadevi temple of Lumbini opened for tourists in nepal
मायादेवी मंदिर नेपाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में कोरोना संक्रमण के कारण करीब साढ़े तीन महीने से बंद सीमावर्ती क्षेत्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लुंबिनी स्थित मायादेवी मंदिर गुरुवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मंदिर के खुलते ही लुंबिनी के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल अपनी पत्नी के साथ दर्शन को पहुंचे। मंदिर खुलने के साथ ही घरेलू पर्यटकों की चहल-पहल भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर तक 500 से अधिक पर्यटकों ने मंदिर के दर्शन किए। पर्यटकों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय अपनाकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई है।  दर्शकों को डेढ़ मीटर की दूरी पर खड़ा किया जा रहा है और उन्हें अंदर जाने के लिए मास्क अनिवार्य है। पर्यटक मंदिर, अशोक स्तंभ, पुष्करणी तालाब, स्तूप के खंडहर और प्राचीन कुएं को देखें।
विज्ञापन


29 अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर फैलने के बाद मंदिर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जबकि इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण की पहली लहर के चलते मंदिर को आठ महीने के लिए बंद कर दिया गया था। लुम्बिनी विकाश निधि सचिव सानुराजा शाक्य ने बताया कि स्वास्थ्य मानकों के पालन करते हुए मंदिर खोला गया है। घरेलू और विदेशी पर्यटक और तीर्थयात्री प्रतिवर्ष लुंबिनी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-नेपाल अवध मैत्री समाज के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि देश में संक्रमण कम हुआ है। सरकार ने प्रसिद्ध धर्म स्थलों विद्यालय को खोल कर अच्छा संकेत दे रही है। ठप पड़े पर्यटन, स्कूल, होटल उद्योग को संजीवनी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed