फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maximum temperature rises, minimum temperature falls

Gorakhpur News: अधिकतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम तापमान में गिरावट

Sat, 17 Jan 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature rises, minimum temperature falls
- कोहरे और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन

- गोरखपुर-बस्ती मंडल में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने की चेतावनी

- शुक्रवार को तापमान अधिकतम 22 और न्यूनतम 4.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कुछ दिनों की राहत के बाद ठंड एक बार फिर दस्तक देने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि तो न्यूनतम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरे और शीतलहर के लौटने की चेतावनी जारी की है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में गोरखपुर-बस्ती मंडल में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। इसे लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन




जनवरी में चौथी बार पांच डिग्री से नीचे रहा न्यूनतम तापमान
जनवरी में चौथी बार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। इससे पहले एक जनवरी को 4.4 डिग्री, छह को 4.5, आठ को 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed