फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maternal uncle conspires to get married her with married man

कलियुग का कंस: दांव पर लगा दी भांजी की जिंदगी, जिस दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन, उसकी सच्चाई जान सभी हुए हैरान

Wed, 22 Jun 2022 09:48 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 09:48 PM IST
सार

देवरिया में एक मामा ने अपनी ही भांजी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। उसने भांजी की शादी शादीशुदा व्यक्ति से तय करा दी। फिल्मी स्टाइल में मामले का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन
Maternal uncle conspires to get married her with married man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देवरिया जनपद के हेतिमपुर गांव में बुधवार देर शाम आ रही एक बरात में दूल्हे के पहुंचने से पहले ही उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर वहां पहुंच गई। जब उसने हकीकत सबको बताई तो दुल्हन पक्ष के सारे रिश्तेदार खिसकने लगे। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी।

विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर गांव में बुधवार को झारखंड से एक युवक बरात लेकर आ रहा था। उसके पहुंचने से कुछ ही समय पहले उसकी पत्नी उसके दो बच्चों को लेकर दुल्हन के घर आ धमकी। यहां दुल्हन के घर शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं। सबको बरात आने का इंतजार था। पहले उसने दूल्हे के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह आक्रामक हो गई। 

विज्ञापन

उसने कहा कि जो दूल्हा यहां बरात लेकर आ रहा है, वह उसका पति है। ये दोनों बच्चे उसी के हैं। ये बातें सुनकर दरवाजे पर जुटे रिश्तेदार और गांव वाले भी हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा शादी रुकवा दी। 

 

जानकारी के अनुसार, हेतिमपुर में जिस लड़की से शादी कराई जा रही थी, उसका सगा मामा ही शादी कराने अगुवा था। उसने बताया था कि युवक की शादी नहीं हुई है। इस मामले में हेतिमपुर के प्रभारी चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्य ने बताया कि हेतिमपुर में झारखंड से बुधवार शाम एक बरात आ रही थी। झारखंड से पहुंची महिला सहित सबको समझाकर घर भेज दिया गया है। शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed