{"_id":"62e77306e392ce01991ce674","slug":"massive-fire-in-ply-factory-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में प्लाई फैक्ट्री में लगी आग, फंसे मजदूरों को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में प्लाई फैक्ट्री में लगी आग, फंसे मजदूरों को बचाया गया
Mon, 01 Aug 2022 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:00 PM IST
सार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने कहा कि रात एक बजे के करीब आग की सूचना मिली थी। गीडा के अलावा गोलघर से दमकल गाड़ियों के साथ टीम पहुंची। रेस्क्यू कर करीब 100 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के सेक्टर 15 स्थित ईस्टन डोर्स प्लाई फैक्टरी में शनिवार रात एक बजे आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में मौजूद 100 मजदूर आग में फंस गए। चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के साथ फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब एक बजे गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 15 स्थित प्लाई फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग से भयभीत मजदूर छलांग लगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तभी दमकल कर्मियों ने समझाया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने दो टीमें गठित कर दी। एक टीम आग बुझाने में तो दूसरी हाईड्रोलिक मशीन के साथ रेस्क्यू में लगा दी गई। करीब 50 मजदूरों को निकाल लिया गया। इसी दौरान फिर आग की लपटें प्लाई के टुकड़ों तक पहुंच गईं।
आग और धुआं से कमरे में फंसे मजदूर चिल्लाने लगे। टीम ने सभी को छत पर जाने की सलाह दी और फिर रेस्क्यू कर उन्हें भी बचा लिया गया।