फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maryam falls ill viewers will be able to see only Pataudi in Gorakhpur zoo

Gorakhpur News: मरियम हुई बीमार, दर्शक कर सकेंगे सिर्फ पटौदी का दीदार

Wed, 05 Apr 2023 01:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Apr 2023 01:37 PM IST
सार

पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मरियम अपनी उम्र पूरी कर चुकी है। एक शेरनी की उम्र अधिकतम 18 वर्ष होती है, जबकि वह 20 वर्ष की हो चुकी है। कमजोर होने की वजह से उसका भोजन भी नहीं के बराबर हो गया है।

विज्ञापन
Maryam falls ill viewers will be able to see only Pataudi in Gorakhpur zoo
मरियम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर चिड़ियाघर आने वाले दर्शकों को फिलहाल मरियम का दीदार नहीं हो सकेगा। तबीयत खराब होने की वजह से उसे बाड़े के भीतर रखा गया है, वहीं उसका उपचार किया जाएगा। इस दौरान बाड़े से बाहर खुले में सिर्फ पटौदी ही दिखेगा। दर्शक उसका दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में रहने वाली शेरनी मरियम गंभीर रूप से बीमार हो गई है। उसने दाना-पानी भी छोड़ दिया है। उसे स्वस्थ करने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम लग गई है। चिड़ियाघर प्रशासन ने इसकी जानकारी सोमवार को शासन और राज्य चिड़ियाघर प्राधिकरण को भी दे दी है।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मरियम अपनी उम्र पूरी कर चुकी है। एक शेरनी की उम्र अधिकतम 18 वर्ष होती है, जबकि वह 20 वर्ष की हो चुकी है। कमजोर होने की वजह से उसका भोजन भी नहीं के बराबर हो गया है। जबड़े में ताकत न होने के कारण उसे मांस खाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में उसे मुलायम खाद्य पदार्थ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी को विकास के नए पंख लगाने आ रही पेप्सिको, 1071 करोड़ से कंपनी लगा रही प्लांट


समय-समय पर इलेक्ट्रोलाइट और विटामिन से मजबूती देने का प्रयास भी किया जा रहा है। किसी तरह का तनाव न होने देने के लिए उसका इलाज बाड़े में रखकर कर रहे हैं। गर्मी में दवा और कम भोजन की वजह से उसपर दबाव न पड़े, इसलिए बाड़े के भीतर ही उसे रखा जाएगा।

इटावा के लाॅयन सफारी से आई थी मरियम
इटावा लॉयन सफारी से बाघिन मरियम को गोरखपुर लाया गया था। इटावा में गुजरात के शक्करबाग चिड़ियाघर से इन्हें लाकर रखा गया था। डॉ सिंह ने बताया कि मरियम जब दो वर्ष पूर्व इटावा सफारी से लाई गई थी, तभी वह उम्र पूरी कर चुकी थी। प्रबंधन की सतर्कता और समय-समय पर चिकित्सकीय उपचार की वजह से अभी तक वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed