{"_id":"653d5b755e9d3d591c020e24","slug":"married-women-will-observe-karva-chauth-fast-for-the-long-life-of-their-husbands-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-351758-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें रखेंगी करवाचौथ व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें रखेंगी करवाचौथ व्रत
Sun, 29 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
एक नवंबर को मनाया जाएगा करवाचौथ का व्रत
करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने शुरू कर दी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं एक नवंबर को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। करवाचौथ से पहले शनिवार को बाजार में चहल-पहल रही। महिलाओं ने करवाचौथ की खरीदारी शुरू कर दी। बड़ी संख्या में महिलाएं गहनों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं।
शहर के पांडेयहाता, शाहमारुफ, रेती, गीता प्रेस रोड, घंटाघर, आर्य नगर, असुरन चौक, गोलघर आदि बाजार में महिलाएं खरीदारी करती हुईं नजर आने लगी हैं। बाजार में आई नई चुनरी प्रिंटेड, डिजाइनर साड़ी, गोटा पट्टी साड़ी, बनारसी साड़ी और सिल्क की साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी है। असुरन चौक के साड़ी विक्रेता दीपक सिंह ने बताया कि महिलाएं करवा चौथ की खरीदारी करने पहुंच रही हैं। शृंगार सामग्री के दुकानदार शमशाद अहमद ने बताया कि मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, डिजाइनर कंगन, नेल पॉलिश, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि की बिक्री बढ़ गई है।
-- -
ब्यूटी पार्लर में हो रही एडवांस बुकिंग
करवाचौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग चल रही है। अभिलाष ब्यूटी पार्लर की संचालक अभिलाषा ने बताया कि अब तक 11 महिलाओं ने बुकिंग कराई है। करवाचौथ में लगने वाली पूजन सामग्रियों की दुकानें सजने लगी हैं। बाजारों में ठेलों पर करवा, दीये, सीक, चलनी के साथ ही पूजन विधि व कहानी की किताबें बिक रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
महिलाएं बोलीं
करवाचौथ का इंतजार साल भर रहता है। ऐसे में इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस साल पूरे हर्ष उल्लास के साथ परिवार की सभी महिलाओं के साथ मिलकर त्योहार मनाना है।
-सुमन अग्रवाल, बरगदवां
सुहागिनों के लिए करवाचौथ का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाओं में उत्साह नजर आना स्वाभाविक है। सिल्क की साड़ी के साथ ही शृंगार के सामान व पूजन सामग्री भी खरीद लाई हूं।
-अलपा जैन, दीवान बाजार
करवाचौथ की तैयारी एक सप्ताह पहले से शुरू कर देती हूं। पूरा परिवार व्रत में सहयोग देता है। इस दिन लाल साड़ी और सुहागन शृंगार का विशेष महत्व होता है।
-निशा गोयल, सुमेर सागर
इस व्रत में परिवार का पूरा सहयोग रहता है। व्रत को लेकर हर साल उत्साहित रहती हूं। सोलह शृंगार कर माता पार्वती और शिव से पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना करती हूं।
-नीरज यादव, रुस्तमपुर