फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married woman hanged after sending video of harassment to her brother

Gorakhpur News: भाई को प्रताड़ना का वीडियो भेजकर फंदे से लटक गई विवाहिता, दर्ज कराया केस

Wed, 26 Jul 2023 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Jul 2023 04:30 PM IST
सार

 अफसाना की शादी वर्ष 2015 में सलीम पुत्र नसीबुल्लाह निवासी बेलहवा कांटे जिला संतकबीरनगर के साथ हुई थी। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पति और भाभी के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए रविवार को सुबह खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Married woman hanged after sending video of harassment to her brother
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अनंतपुर की अफसाना खातून ने भाई को ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए वीडियो भेजकर फंदे से लटक गई। मंगलवार को शव मिलने के बाद भाई ने खलीलाबाद कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अफसाना की शादी वर्ष 2015 में सलीम पुत्र नसीबुल्लाह निवासी बेलहवा कांटे जिला संतकबीरनगर के साथ हुई थी। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पति और भाभी के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए रविवार को सुबह खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अश्लील गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत; तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत को गले लगाने से पहले महिला ने अपने भाई को एक वीडियो भेजकर उसके साथ मारपीट और ससुराल वालों पर षड्यंत्र रचने की बात बताई है। इसी को आधार मानकर अफसाना के भाई सलीम ने खलीलाबाद कोतवाली में बहनोई सलीम और उसकी भाभी हाजरा पत्नी तौफीक पर आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज उत्पीड़न की धारा में केस दर्ज कराया है। भाई का आरोप है कि बहन की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस ने उसके हिसाब से केस नहीं लिखा। भाई ने हरपुर इलाके में शव को दफन कर दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed