फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   villager dies after being shot after playing obscene songs by miscreants

गोरखपुर में हत्या: अश्लील गाना बजाने से रोका तो मार डाला, विरोध में जमकर हुआ बवाल

Thu, 27 Jul 2023 09:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार/बड़हलगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार/बड़हलगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Jul 2023 09:56 AM IST
सार

हत्या के बाद नाराज ग्रामीणों ने सेमरा- साउखोर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर एसडीएम गोला रोहित मौर्य, सीओ गोला अजय कुमार सिंह, बड़हलगंज, गगहा, गोला, उरूआ की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टर व ट्राली, एक मोटरसाइकिल व एक बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

विज्ञापन
villager dies after being shot after playing obscene songs by miscreants
गोरखपुर में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज के रुधौली गांव में मिट्टी के अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रॉली में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर बवाल हो गया। बुधवार सुबह खनन माफिया ने साथियों के साथ गांव में पहुंचकर फायरिंग कर दी। इसमें एक किसान राजकिशोर (45) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों को दौड़ा लिया और उनकी जीप, बाइक और ट्रॉली को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी भाग गए। एसएसपी मिट्टी खनन की जांच करवा रहे हैं।

विज्ञापन


वारदात के बाद सुबह 7.30 बजे ग्रामीणों ने सेमरा-साउखोर मार्ग जाम कर दिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने 11.30 बजे जाम खत्म किया। पुलिस ने सात नामजद व पांच अज्ञात पर हत्या, मारपीट, बलवा, धमकी देने, एससी-एसटी की धाराओं में केस दर्ज करके उनके 16 करीबियों को उठा लिया है, जिनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्याल में बवाल मामला: कुलपति व कुलसचिव पर हमले के आरोपी दस छात्र होंगे निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रुधौली गांव में मंगलवार की रात में एक घर में जन्मदिन की पार्टी थी। इस दौरान नजदीक ही मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक अश्लील गाना बजा रहे थे। महिलाओं की आपत्ति पर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हुई, लेकिन मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया।

बुधवार की सुबह जीप और बाइक से 12 से 15 लोग गांव में पहुंचे। सड़क किनारे राजकिशोर के घर के पास आकर गाली देने लगे। मना करने पर हमलावर लाठी-डंडे से पीटने लगे। इस बीच गांव वाले भी जुटे तो मनबढ़ों ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोली राजकिशोर के सीने में लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि अरविंद (22), सुभाष (50), सूर्य प्रकाश (20) गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने राजकिशोर को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, ससुर ने बहू को फावड़ा से मारकर उतारा मौत के घाट

 

घटना के बाद नाराज लोगों ने जाम लगा दिया और दस लाख रुपये मुआवजा, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा व बच्चों की परवरिश की व्यवस्था की मांग करने लगे।

उधर, जाम की सूचना पाते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ खुद मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक राजकिशोर के पुत्र अनुराग की तहरीर पर डवनाडीह निवासी सुनील यादव, उसके भाई अरविंद यादव, रामनाथ यादव , राजेश, अरविंद, गोविंद, मोनू यादव व पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
 

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर गैंगस्टर व एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी व अन्य कई टीमें लगाई गई हैं। अवैध मिट्टी खनन की जांच के लिए एसपी साउथ व सीओ गोला के नेतृत्व में जांच टीम गठित की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed