फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married woman dies in suspicious condition at siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

Tue, 02 Nov 2021 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Nov 2021 04:33 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा गांव के टोला केवटलिया का मामला।

विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition at siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा गांव के टोला केवटलिया में मंगलवार को संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तालकुंडा गांव के टोला केवटलिया टोले की रहने वाली सरिता (22) पत्नी अरविंद की लाश मंगलवार सुबह लगभग पौने दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से कुंडी से लटकती हुई मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना ढेबरुआ पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ढेबरुआ पुलिस सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र राय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका की मां कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बजराभारी गांव निवासी मनभावती पत्नी इन्द्रमणि ने अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप अपने दामाद अरविंद पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ढेबरूआ के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र राय ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पति से थी परेशान, लड़की को भागने के मामले में गया था जेल

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा ग्रामसभा के केवटलिया टोले में विवाहिता सरिता पत्नी अरविंद की संदिग्धावस्था में कुंडी से लटकती लाश के मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव के लोगों ने विवाहिता की मौत की वजह उसके पति अरविंद को बताया।

लोगों ने बताया कि अरविंद लगभग एक वर्ष पहले अपने ही टोले की एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। जिसके कारण वह जेल भी गया था और लगभग छह माह पहले वह जमानत पर घर वापस आया था। मृतका सरिता का विवाह चार वर्ष पहले अरविंद के साथ हुआ था और लगभग चार माह पहले गौना हुआ है। मगर अरविंद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिससे पति-पत्नी में रोज विवाद भी होता रहता था।

मृतका सरिता की मां मनभावती ने बताया कि जिस जगह उसकी पुत्री के फांसी पर लटकने की बात कही जा रही है, वहां फांसी पर लटका ही नहीं जा सकता। मनभावती ने बताया की उसकी पुत्री की पीठ पर लाल निशान भी है। उसने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed