फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married woman died under suspicious circumstances in Deoria

देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति से विवाद के बाद हुई घटना

Thu, 14 Oct 2021 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 03:32 PM IST
सार

मोहल्ले वालों के अनुसार बुधवार शाम को पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के रुद्रपुर नगर के मस्जिद वार्ड में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोहल्ले वालों के अनुसार बुधवार शाम को पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मृतका के पति को पुलिस हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर के मस्जिद वार्ड निवासी सोनू सिद्दकी विदेश में कमाई करता था। दस दिन पूर्व ही वह घर लौटा है। बुधवार को सोनू अपनी पत्नी सकीना 22 वर्ष और मां को लेकर अपनी बहन के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शाम करीब छह बजे वह अपनी पत्नी को लेकर बाइक से घर लौट आया।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों के अनुसार किसी को बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ।  रात करीब 11 बजे सोनू की मां कमरुनिशा भी रिश्तेदारी से घर लौटी। उन्होंने कमरे में सकीना का शव देख शोर मचाया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की शादी चार साल पहले सोनू से हुई थी। उसका मायका सदर कोतवाली के बसडीला परसिया गांव में है । कोतवाल जितेंद्र तिवारी ने कहा मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed