फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marriage fixed for Rs 3 lakhs..now asked for Rs 5 lakhs, broke up when not given

Gorakhpur News: तीन लाख में तय की शादी..अब मांगे पांच लाख, नहीं देने पर तोड़ दी

Mon, 18 Dec 2023 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Marriage fixed for Rs 3 lakhs..now asked for Rs 5 lakhs, broke up when not given
हरपुर बुदहट पुलिस ने बांसगांव के तीन लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

युवती की हो गई थी सगाई, 25 जुलाई को होनी है शादी, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। दहेज लोभियों ने दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी। जबकि, युवती का युवक संग 11 दिसंबर को सगाई हो चुकी है और शादी की तारीख भी 25 जुलाई 2024 तय है। अब पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के सहिजना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी की शादी बांसगांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी लवकुश सिंह के साथ 25 जुलाई 2024 को होनी तय हुई है। बीते 11 दिसंबर को गोरखनाथ मंदिर में सगाई और वरक्षा कार्यक्रम हुआ, जिसमें वर पक्ष को तीन लाख नकद दिया गया और 90 हजार रुपये कार्यक्रम में खर्च हुए।
विज्ञापन

बताया कि 13 दिसंबर को वर पक्ष से लड़के लवकुश सिंह का फोन आया कि शादी नहीं होगी, इसके बाद लड़की पक्ष से पीड़ित वीरेंद्र सिंह जब गोपालपुर लड़के के घर कारण पूछने गए तो लड़के पक्ष के लोगों ने कहा कि शादी से पहले और पांच लाख दो तो शादी होगी, विरोध करने पर लवकुश और उसके परिवार के लोगों ने धमकी देते हुए घर से भगा दिया। हरपुर बुदहट पुलिस ने लवकुश उर्फ रिंकू सिंह, रामनाथ सिंह उर्फ पुजारी सिंह और रानी पर दहेज उत्पीड़न, रुपये हड़पने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed