{"_id":"60255b8e8ebc3ee8fc534b79","slug":"manya-singh-of-deoria-became-miss-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः ऑटो चालक की बेटी बनी मिस इंडिया रनर अप, सफलता पर गांव के लोगों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः ऑटो चालक की बेटी बनी मिस इंडिया रनर अप, सफलता पर गांव के लोगों में उत्साह
Thu, 11 Feb 2021 10:45 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
मिस इंडिया मान्या सिंह (दाएं से पहला)
- फोटो : amar ujala
ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप बनकर इतिहास रच दिया है। दिसंबर में ही वह मिस उत्तर प्रदेश बनी थीं। उसकी सफलता पर गांव सहित क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
बैतालपुर ब्लॉक के विक्रम विशुनपुर गांव के एक साधारण से परिवार में जन्मी मान्या देसही देवरिया क्षेत्र के लोहिया इंटर कॉलेज में इंटर फाइनल की छात्रा हैं। उसके पिता ओमप्रकाश सिंह कुशीनगर के हाटा में मकान बनवाकर रहते हैं। वहां से वह लोकल में ऑटो चलाते हैं।
विज्ञापन
पहले वह मुंबई में ऑटो चलाते थे। मान्या की मां मुंबई में रहती हैं। वह एक डिजाइनर हैं। दिसंबर 2020 में मान्या मिस उत्तर प्रदेश चुनी गईं। फिर उसके बाद लॉकडाउन में स्कूल बंद होने की वजह से मुंबई चली गईं। वहां वह मिस इंडिया चुनी गईं। इस बात पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल सिंह व गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।
विज्ञापन