फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many women killed in extra marital affair in gorakhpur

कातिल पत्नियां: गोरखपुर में कई महिलाएं पति को सुला चुकी हैं मौत की नींद, डरा देगी इनकी कहानी

Fri, 29 Apr 2022 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Apr 2022 12:28 PM IST
सार

वर्तमान में गोरखपुर जेल में 20 महिला कैदी प्रेम के चक्कर में पति को मौत के घाट उतारने के आरोप में बंद हैं। घटना कोई भी हो सभी में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कातिल पत्नियां जेल की जिंदगी को बाहर की जिंदगी से बेहतर बताती हैं।

विज्ञापन
many women killed in extra marital affair in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में नाजायज संबंध में महिलाओं द्वारा अपनों (पति) को मौत की नींद सुलाने की कई घटनाएं की जा चुकी हैं। वर्तमान में जेल में 20 महिलाएं ऐसी हैं जो प्रेम संबंध में कातिल बनकर बंद हैं। शाहपुर की अर्चना यादव की कहानी हो या फिर कैंट क्षेत्र की सुषमा की। इन्हें कभी कोई नहीं भूल सकता। एक बार फिर पिपराइच में रिश्तों का कत्ल सामने आया है। यहां पर प्रेम में बाधक बनने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जब भी हत्या में पत्नी को पुलिस पकड़कर जेल पहुंचाई, उन्हें कोई पछतावा नहीं रहा। घटना कोई भी हो सभी में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कातिल पत्नी जेल को बाहर से बेहतर जिंदगी बताती हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में गोरखपुर जेल में 20 महिला बंदी के प्रेम के चक्कर में पति को मौत के घाट उतारने के आरोप में बंद हैं। इनमें रुंधा पत्नी विजय सिंह, अर्चना पत्नी डॉ. ओम प्रकाश, सुषमा सिंह पत्नी विवेक सिंह, शायरा खातून पत्नी मोहम्मद हनीफ, मनीता पत्नी राजदेव, पुष्पाजंलि पत्नी विनोद, नीलम उपाध्याय पत्नी ओंकार, आशा पत्नी विनोद आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार प्रेमी के साथ घर छोड़ चुकी है खुशबू

पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी खुशबू दो बार प्रेमी के साथ घर छोड़ चुकी है। वह चिलबिलवा के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी के साथ दो बार गई थी। बाद में पुलिस से शिकायत के बाद वह घर आई थी। वहीं, दोनों बच्चे भी महिला के साथ थाने पर हैं।


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपी महिला का एक युवक से नजदीकी संबंध थे। पति अक्सर मारपीट भी करता था। जांच में सामने आया है कि इन्हीं वजहों से महिला ने हत्या की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वारदातें भी आ चुकी हैं सामने

27 नवंबर 2017 : चिलुआताल निवासी मोहम्मद हनीफ की हत्या पत्नी शायरा खातून ने प्रेमी रज्जा के साथ मिलकर की थी।
27 नवंबर 2020 : गोरखनाथ निवासी क्लीनिक कर्मचारी ओंकार उपाध्याय की हत्या भी उसकी पत्नी नीलम ने कराया था। क्योंकि उसे अपने फूफा से ही इश्क हो गया था।

केस एक

5 जनवरी 2016: शाहपुर इलाके के अशोक नगर में अर्चना यादव ने प्रेमी फिरोजाबाद निवासी शिक्षक अजय यादव के साथ मिलकर पति नेत्र चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश यादव की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसका पांच साल का बेटा नितिन उठ गया और रोते हुए मां की गोद में आ गया था। प्रेमी को बच्चे पर दया आ गई वह अर्चना को बोला कि इसे रहने दो। लेकिन, अर्जना ने खुद ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

केस दो

22 अप्रैल 2017:  कैंट इलाके के कूड़ाघाट विशुनपुरवा निवासी सुषमा सिंह ने प्रेमी डब्लू सिंह के साथ मिलकर पति 35 वर्षीय विवेक प्रताप सिंह की हत्या कर दी थी। सुषमा सिंह का अपने मायके के कामेश्वर सिंह उर्फ डब्लू सिंह से शादी से पहले करीब 12 साल तक प्रेम संबंध रहा। परिजनों की गैर मौजूदगी में डब्लू सुषमा के घर भी आता था। इसकी जानकारी विवेक को भी हो गई थी और उसने पत्नी पर कड़ा पहरा लगा दिया था।

केस तीन

4 मार्च 2018: सिद्धार्थनगर जिले के गुजरवलिया गांव की रहने वाली महिला रुंधा ने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति विजय सिंह और देवर दिनेश की हत्या करा दी थी। वारदात के बाद पहचान छुपाने के लिए प्रेमी और उसके साथियों ने दोनों का शव पेट्रोल से जलाकर सहजनवां क्षेत्र में हाईवे किनारे फेंक दिया था। सहजनवां पुलिस ने शव की शिनाख्त कर घटना में शामिल रूंधा उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था।

केस चार

3 अप्रैल 2018: चिलुआताल के जंगल नकहा नंबर दो कोइलहिया निवासी हार्डवेयर व्यापारी विनोद की हत्या उसकी पत्नी आशा ने प्रेमी अनूप मोदनवाल के साथ मिलकर कर दी थी। शादी के बाद विनोद ने पत्नी आशा को पढ़ाया, उसे सरकारी शिक्षक बनवाया। आशा का पिपराइच के आलू व्यापारी अनूप मोदनवाल से स्कूल आते-जाते प्रेम हो गया था। प्रेमी ने उसके आने जाने के लिए ऑटो बुक करा दिया। आशा ने प्रेमी और ऑटो चालक की मदद से हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed