{"_id":"602e872c8ebc3ee90d7e70d3","slug":"many-trains-going-to-mumbai-changed-number-and-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों का नंबर व समय बदला, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों का नंबर व समय बदला, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Fri, 19 Feb 2021 01:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने मुंबई जाने वाली कुछ ट्रेनों का नंबर और संचालन के समय में बदलाव किया है। 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02103 तथा 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट 12 अप्रैल से 02104 नंबर से चलाई जाएगी। 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट का संचालन 9, 10 एवं 11 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 9 एवं 10 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं चलेगी।
विज्ञापन
परिवर्तित नंबर एवं समयानुसार 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट 11 अप्रैल से प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 05.23 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह गोरखपुर 11.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
02104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट 12 अप्रैल से प्रतिदिन गोरखपुर से रात 10.30 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 4.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02537 गोरखपुर से शाम 5.45 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 12.10 बजे पहुंचेगी।
01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 11 अप्रैल से 02538 नंबर से लोकमान्य तिलक से रात 12.35 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 7.05 बजे पहुंचेगी।
गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल का रेक व नंबर बदलेगा
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 05018/05017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल को परिवर्तित रेक संरचना एवं परिवर्तित समयानुसार चलाने का निर्णय लिया है। 05018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 9 अप्रैल से प्रतिदिन गोरखपुर से सुबह 05.45 बजे चलकर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 5.15 बजे पहुंचेगी। 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 13 अप्रैल से प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 06.35 बजे चलकर गोरखपुर शाम 6.40 बजे पहुंचेगी। संशोधित रेक संरचना के अनुसार ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।