फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many police inspectors transfers from basti police station

बस्ती: कई थानेदारों का हुआ तबादला, यहां पढ़े पूरी जानकारी

Mon, 01 Jun 2020 10:35 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jun 2020 10:35 AM IST
सार

  • कप्तानगंज और छावनी थानाध्यक्ष में कुर्सी की अदला-बदली
  • एसओ कलवारी सन्तोष सिंह बने नगर थानाघ्यक्ष

विज्ञापन
Many police inspectors transfers from basti police station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी हेमराज मीना ने पांच इंस्पेक्टर और 15 सब इंस्पेक्टर के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है। नगर, कलवारी, कप्तानगंज, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज, छावनी थानाध्यक्ष बदले गए हैं।

विज्ञापन

 
एसओजी प्रभारी रहे निरीक्षक अवधेश राज सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती, कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय को प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार पुलिस लाइंस से निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया, निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया बनाया गया है। सर्विलांस सेल के एसआई दिनेश सरोज को थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, छावनी के थानाध्यक्ष रहे हरे कृष्ण उपाध्याय को थानाध्यक्ष कप्तानगंज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसओ कलवारी रहे संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष नगर बनाया गया है। थाना परशुरामपुर के चौकी घघौआ बिंदेश्वरीमणी त्रिपाठी को थानाध्यक्ष कलवारी बनाया गया है। एसआई सर्वेश राय थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। एसओ वाल्टरगंज विकाश यादव को प्रभारी सायबर सेल बनाया गया है।

जबकि पैकोलिया थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया ब्रम्हा गौड़ को अपराध शाखा में पोस्ट किया गया है। एसआई रोहित कुमार उपाध्याय को गनेशपुर चौकी प्रभारी, एसआई राजन सिंह को पटेल चौक थाना कोतवाली पोस्ट किया गया है।

वहीं एसआई मनीष कुमार जायसवाल थाना पुरानी बस्ती से घघौवा चौकी प्रभारी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना लालगंज से थाना वाल्टरगंज, एसआई अवधेश कुमार वर्मा थाना नगर से थाना वाल्टरगंज, एसआई रिजवान अली पुलिस लाइन से और देवीशरण यादव पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज भेजे गए हैं। जबकि दिवाकर प्रसाद पुलिस लाइन से थाना सोनहा तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed