{"_id":"5e23d3ad8ebc3e4b2f0887fb","slug":"many-person-scorched-in-dcm-and-car-collision-fire-on-both-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: डीसीएम और कार की टक्कर में भीषण आग लगने से 6 झुलसे, दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: डीसीएम और कार की टक्कर में भीषण आग लगने से 6 झुलसे, दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलीं
Sun, 19 Jan 2020 09:27 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम और कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी तिराहे पर कार व डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार व डीसीएम देखते-ही देखते धू-धू कर जलने लगीं। हादसे में कार सवार करीब छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब चार बजे अयोध्या की तरफ से दवाइयां लादकर कलवारी जा रही डीसीएम रामजनकी तिराहे पर हाईवे क्रॉस कर रही थी, तभी बस्ती की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डीसीएम के पिछले हिस्से में टकरा गई।
हादसे के बाद कार व डीसीएम में आग लग गई और देखते ही देखते दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। हादसे में कार सवार कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के शहीद बाबा गली फाजिलनगर निवासी यूसुफ़ खान (35) पुत्र अब्दुल कलाम व उनकी पत्नी रुखसाना (32) व उनके दो बेटे इरफान 25 व फैजान (04) तथा दो बेटियां जोया (06) रेहाना (03) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से कार से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचाया।