{"_id":"5eecaee88dee0b51336e5f24","slug":"many-people-got-corona-report-negative-after-positive-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: सिद्धार्थनगर में 24 लोगों ने कोरोना को दी मात, आइसोलेशन से ठीक होकर पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: सिद्धार्थनगर में 24 लोगों ने कोरोना को दी मात, आइसोलेशन से ठीक होकर पहुंचे घर
Fri, 19 Jun 2020 05:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:56 PM IST
सार
- कोरोना संक्रमण पर 148 लोग विजय पाकर बन गए कोरोना योद्धा
- पिछले दो दिनों से जिले में नहीं मिले एक भी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो दिनों से जिले में कोई नया संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं, कोरोना संक्रमण को मात देकर 24 स्वस्थ होकर शुक्रवार को घर भेजे गए। अब जिले में 26 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ सीमा राय ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 अप्रैल से मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ और 17 जून तक जिले में 182 संक्रमित पाए गए। राहत की खबर है कि जिस रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ी, उससे कहीं अधिक गति से जिले में मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से एक भी संक्रमित नहीं मिला जबकि शुक्रवार सुबह बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड से 24 लोग कोरोना पर विजय प्राप्त करके अपने घर गए। अब जिले में एक्टिव मरीज 26 हैं। अब तक 148 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सात लोगों की कोरोना के संक्रमण से जान गई है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि शुक्रवार को 24 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे गए हैं। अब तक 148 मरीज जिले में ठीक हुए हैं।
विज्ञापन