{"_id":"5e902dd58ebc3e76d216935d","slug":"many-people-from-jamat-found-in-madrasa-at-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: मदरसे में मिले जमात के 14 लोग, यहां किए गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: मदरसे में मिले जमात के 14 लोग, यहां किए गए क्वारंटीन
Fri, 10 Apr 2020 01:57 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मदरसे में शुक्रवार को जमात के 14 लोग मिले। जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराते हुए गांव में बने क्वारंटीन स्थल पर क्वारंटीन कराते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है।
सदर कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मदरसे में कुछ लोगों के ठहरने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर पता चला कि वे तीन मार्च को ही कासगंज से यहां आए हैं।
सदर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. केपी सिंह, डॉ. मनोज व बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह की टीम ने जमात से आकर रहने वालों की जांच की तथा गांव में बने क्वारंटीन स्थल पर अगले 14 दिन तक ठहरने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बचाव के लिए किए जाने वाले प्रबंधों पर भी ध्यान देने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया।

पुलिस कर रही जांच
कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि ये लोग जमात से आए हुए थे लेकिन कौन से जमात के हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं हो पा रही हैं। फिलहाल वनग्राम में मौजूद जमात के 10 लोगों को भी महिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। इनका नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
19 नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना वायरस की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीरता बरती जा रही है। बृहस्पितवार को 19 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही बचाव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।