{"_id":"5e7c6a978ebc3e7690291a13","slug":"many-people-from-china-thailand-halland-hong-kong-muscat-reached-to-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: अब तक चीन, थाईलैंड, हॉलैंड, हांगकांग, मस्कट से पहुंचे 165 लोग, शहर में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: अब तक चीन, थाईलैंड, हॉलैंड, हांगकांग, मस्कट से पहुंचे 165 लोग, शहर में मचा हड़कंप
Thu, 26 Mar 2020 02:11 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Mar 2020 02:11 PM IST
सार
- अब तक संदिग्ध दस में नौ के रिपोर्ट निगेटिव
- दो संदिग्धों का नमूना जांच के लिए केजीएमयू भेजा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मचे हड़कंप के बीच अपने जिले में चीन, थाईलैंड, हॉलैंड, श्रीलंका, हांगकांग, मस्कट, इंडोनेशिया, सउदी अरब सहित विभिन्न देशों से 165 लोग अब तक जिले में आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया है।
विज्ञापन
जिले में अपने ही देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग दौ सौ लोग विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं, जिनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंची है। हालांकि इनके हाथ पर टीम मुहर लगा रही है, मगर अब भी तमाम लोग अपने आवगमन की सूचना छिपा रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि अब तक जो जांच हुई है उसमें एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। दस की जांच में सभी निगेटिव पाए गए जबकि दो की जांच बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने भेजी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन ने बताया कि जिले में कुल 180 लोगों की टीम इस पर जांच के लिए लगाई गई है। इनकी ड्यूटी शिफ्टवार है। हर ब्लाक के सीएचसी व पीएचसी के अलावा नगरीय क्षेत्र में चार-चार लोगों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी पर लगाया गया है।
जिले में अब तक 165 लोग दूसरे देश से आए हैं। इनकी पहचान की जा चुकी है। फिजीकल जांच में सभी निगेटिव पाए गए हैं। एकाध के नमूनों की भी जांच हुई, मगर उनका नमूना भी निगेटिव है।