फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many new covid19 positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में एक महिला सहित 2 व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 120

Thu, 04 Jun 2020 07:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Many new covid19 positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में गुरुवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल है। दो भटहट और एक सहजनवां के हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 120 हो गई है। राहत की बात यह भी है कि अब तक 29 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और सात लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में जिला बीआरडी और रेलवे अस्पताल में 84 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक भटहट के मौलाखोर निवासी 58 वर्षीय 23 मई को मुंबई से आया था। उसी गांव का 51 वर्षीय व्यक्ति  25 मई को मुंबई से आाया था। दोनों गांव के संपदा देवी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किए गए थे। इसके अलावा सहजनवां के महेता गांव निवासी 50 वर्षीय महिला 27 मई को मुंबई से आई थीं। वह घर पर होम क्वारंटीन थीं।
विज्ञापन


तीनों लोगों के नमूने 31 मई को लेकर जांच के लिए बीआरडी भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया मौलाखोर गांव पहले से ही सील है। महेता को भी सील कर सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की शुरू कर दी गई है। इसके अलावा महिला के परिजनों को होम क्वारंटीन करते हुए उनका नमूना भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैंपियरगंज में मिला कोरोना पॉजिटिव, महराजगंज में जोड़ी जाएगी संख्या

कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा गांव के कोहार टोले पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 24 मई को दिल्ली से आया था। रिपोर्ट आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है की खजुरगांवा के पंडितपुर टोले में पहले भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है, जो मौजूदा समय में महराजगंज में भर्ती है।

चिकित्साधिकारी डॉ पीसी चौधरी ने बताया कि कैंपियरगंज क्षेत्र के पांच न्याय पंचायत धानी पीएचसी के अंतर्गत आते हैं। खजुरगांवा गांव भी उसी के अधीन है। ऐसे में यह मरीज भी महराजगंज जिले में जोड़ा जाएगा।

एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उसके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव के सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। इस दौरान प्रधान सुधीर पाण्डेय,  बीडीसी डोरा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed