{"_id":"5ed7b0918ebc3e90470d0265","slug":"many-new-coronavirus-positive-in-kushinagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 30
Wed, 03 Jun 2020 07:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Jun 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
कुशीनगर जिले में बुधवार को भी तीन और कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह अब तक जिले में कुल 30 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। बीते पांच दिनों में ही कोरोना के 19 मामले आए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जिन संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आई, उनमें पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा 27 वर्षीय युवक, नेबुआ नौरंगिया थानां क्षेत्र के खजुरिया की 13 वर्षीय किशोरी और महुआ धनहा, पश्चिमी चंपारण के 73 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इससे पहले 30 मई को छह, एक जून को सात और दो जून को कोरोना के तीन संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 02 मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। एक्टिव केस 21 हो गया है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें लक्ष्मीपुर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन